New Rail Bridge Bihar: बिहार के 3 जिलों को जोड़ेगा बागमती नदी पर बनने वाला पुल, जानिए कब से शुरू होगा काम

New Rail Bridge Bihar: बिहार में बागमती नदी पर सीतामढ़ी-शिवहर रेल पुल बनाने का निर्णय लिया गया है. यह रेल लाइन बिहार के तीन जिलों को जोड़ेगी. इसकी लंबाई 78.92 किलोमीटर होगी. इसके बनने से विकास के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

New Rail Bridge Bihar: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी रेल पुल बनाने का फैसला लिया गया है. काफी समय के बाद यह परियोजना अब पूरी होने वाली है. रेलवे की तरफ से इस रेल पुल को बागमती नदी पर बनाया जाएगा. शिवहर जिले में बागमती नदी के डुब्बाघाट के सामने उत्तर दिशा में पुल का निर्माण किया जाएगा.

विभाग के अधिकारी लगातार कर रहे निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, पाइलिंग स्थल को चिह्नित कर लिया गया है. इसके साथ ही निर्माण एजेंसी और विभाग के अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. रेलवे के अधिकारियों की माने तो, साल 2006-2007 में ही सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी रेल लाइन बनाने को लेकर मंजूरी दे दी गई थी. लेकिन, इतने साल से यह काम अटका हुआ था. हालांकि, अब निर्माण कार्य में तेजी आने वाला है.

रेल पुल की लंबाई

मालूम हो शिवहर में आजादी के बाद पहली बार रेल लाइन बिछाई जायेगी. जमीन अधिग्रहण के बाद ट्रैक का काम तेजी से शुरू कर दिया जायेगा. दूसरी तरफ लगभग 644 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रेल खंड में जमीन समतलीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है. सीतामढ़ी से परशुरामपुर तक जमीन अधिग्रहण कर लिया गया है. इसके लिए 80 फीसदी किसानों को मुआवजे की राशि दे दी गई है.

यहां बनाए जायेंगे क्रॉसिंग स्टेशन

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना में रेवासी और शिवहर में दो क्रॉसिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके साथ ही बीच-बीच में धनकौल, सुगिया कटसरी और चिरैया जैसे जगहों पर हॉल्ट स्टेशन का भी प्रस्ताव है. इसके बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आ सकेगी.

लोगों को मिल सकेगा फायदा

सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी रेल पुल की लंबाई 78.92 किलोमीटर होगी. इस रूट के जरिये सीतामढ़ी से रेवासी, शिवहर, पताही और ढाका होकर बापूधाम मोतिहारी ट्रेनें पहुंचेंगी. यह रेल पुल तीन जिलों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. सीतामढ़ी, शिवहर और मोतिहारी जिले आपस में जुड़ सकेंगे. इस रेल लाइन से यात्रियों और किसानों को फायदा पहुंचेगा. लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Also Read: Bihar Crime News: दहेज और अवैध संबंध के शक में नई नवेली दुल्हन की गई जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >