सारण, कटिहार और दरभंगा में नये नगर आयुक्त हुए तैनात

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. सारण, कटिहार और दरभंगा में नये नगर आयुक्त को पदस्थापित किया गया है.

सत्यम सहाय बने पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी संवाददाता, पटना बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. सारण, कटिहार और दरभंगा में नये नगर आयुक्त को पदस्थापित किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार विकास मिशन के महाप्रबंधक सुनील कुमार पांडेय को सारण का नगर आयुक्त, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव संतोष कुमार को कटिहार का नगर आयुक्त, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के उपसचिव राकेश गुप्ता को दरभंगा का नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि बीपीएससी के अवर सचिव विनय कुमार को भवन निर्माण विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >