नया भारत अब घर में घुसकर मारता है: नितिन

पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कार्रवाई पर कहा है कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है.

पटना. पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कार्रवाई पर कहा है कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है. नया भारत अब घर में घुसकर मारता है. उन्होंने भारतीय सेना को बधाई देते हुए कहा कि भारत से जो टकरायेगा, वो चूर-चूर हो जायेगा. मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में मारे गये उन बेगुनाह 26 लोगों को श्रद्धांजलि है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और देश की वीर सैनिकों को नमन करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >