न्यू गार्डिनर अस्पताल को नहीं मिला रेडियोलाजिस्ट, बंद पड़ा है अल्ट्रासाउंड

न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में छह माह बाद भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है.

पटना.

न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में छह माह बाद भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है. रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से यह समस्या खड़ी हो गयी है. इन दिनों ओपीडी, पंजीकरण और जांच काउंटरों पर लंबी कतारें लगने से इलाज के लिए मरीज को लंबा इतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को विवशता में प्राइवेट जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है. किडनी के मरीज, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. कई मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने और व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है. वहीं संस्थान के निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजी विशेषज्ञ की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया गया है. जैसे ही किसी नये डॉक्टर की नियुक्ति या प्रतिनियुक्ति होती है, अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में ही शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >