New Four Lane: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, पटना को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति

New Four Lane: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और फोरलेन की सौगात मिली है. इस फोरलेन के बन जाने से राजधानी पटना और आसपास के जिलों के लोगों को काफी फायदा होने वाला है. शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर…

New Four Lane: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. तमाम पार्टियां अपने-अपने हिस्सी की तैयारी में जुट गई हैं. चुनाव से पहले बिहार को एक और फोरलेन सड़क की सौागत मिली है. यह फोरलेन सड़क राजधानी पटना में स्थित एम्स से दीघा तक बनाया जाना है. इस योजना पर काम तेज हो गया है. आज यानी सोमवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और बीएसआरडीसी के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने स्थल का निरीक्षण किया और इस परियोजना की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया. इस फोरलेन सड़क के निर्माण से शहर के लाखों लोगों को सुविधाएं मिलेगी. 

बेली रोड के चौड़ीकरण पर भी हुई अधिकारियों के साथ बैठक

इसके अलावा, दोनों अधिकारियों ने पथ निर्माण विभाग और बीएसआरडीसी के इंजीनियरों के साथ सगुना मोड़ से रूपसपुर तक बेली रोड के चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चा की. दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के बाद इस क्षेत्र और आसपास के जिलों के रहने वाले लाखों लोगों को जाम मुक्त और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी. पटना को जाम से निजात दिलाने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मल्टी-मॉडल हब और सबवे का भी निरीक्षण

साथ ही डीएम ने नगर आयुक्त, ट्रैफिक एसपी और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मल्टी-मॉडल हब और सबवे का भी निरीक्षण किया. इस प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में कई अहम सुधार होने की संभावनाएं हैं. बता दें, आए दिन पटना में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोग काफी परेशान होते हैं. जाम की वजह से लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ता है.

ALSO READ: Bihar News: बिहार सरकार के 300 आवास पर अवैध कब्जा, 5 दिनों में खाली करने का नोटिस जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >