डीइओ कार्यालय में नये डीपीओ को मिली जिम्मेदारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने जिला शिक्षा कार्यालय में नव नियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) का संभाग आवंटित कर दिया है.

संवाददाता, पटना

जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने जिला शिक्षा कार्यालय में नव नियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) का संभाग आवंटित कर दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि डीपीओ कविता कुमारी को समग्र शिक्षा, सैफुर रहमान को माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता, रंजन कुमार वर्मा को पीएम पोषण योजना और विपिन पासवान को योजना व लेखा के संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इनसे पहले इस पद पर कार्यरत सभी डीपीओ को अन्य जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया था. इसके बाद शिक्षा विभाग ने पटना में चार नये डीपीओ को पदस्थापित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >