पटना NMCH में 100 बेड वाले नए मेडिसिन वार्ड का हुआ उद्घाटन, 7.5 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

Patna NMCH: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि अब अस्पताल के हर बेड पर ऑक्सीजन पाइपलाइन की सुविधा है. मरीजों को दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में मिल रही हैं और जीविका दीदियों को भोजन और सफाई की जिम्मेदारी देने से अस्पताल की सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. बिहार पिछले आठ महीनों से देश में दवा आपूर्ति के मानकों पर पहले स्थान पर बना हुआ है और एनएमसीएच में अब 496 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं

Patna NMCH: नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में मेडिसिन विभाग के लिए 7.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 100 बेड वाले नवीन वार्ड का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया. इस अवसर पर नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उन्नति की ओर हैं और अब न तो दवा की किल्लत है और न ही चिकित्सकों की.

क्या बोले मंगल पांडेय

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों को मिलने वाले सम्मान की सराहना की. उन्होंने जानकारी दी कि नया वार्ड ऊपरी मंजिल पर बनाया गया है, जिससे बरसात में जलजमाव की समस्या नहीं होगी.

फिलहाल मेडिसिन विभाग में 128 बेड हैं, जो अब बढ़कर 228 हो जाएंगे. भविष्य में यहां 400 और बेड जोड़े जाने की योजना है. एनएमसीएच में वर्तमान में कुल बेडों की संख्या 1189 तक पहुंच चुकी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पिछले 10 साल में क्या-क्या काम हुआ

मंगल पांडेय ने बताया कि 28.34 करोड़ की लागत से यक्ष्मा प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र (टीवीडीसी) का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिसे 15 अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके अतिरिक्त 204.44 करोड़ की लागत से कदमकुआं में टीबी चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना का कार्य भी शुरू होने वाला है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एनएमसीएच में ऑडिटोरियम, नशा मुक्ति केंद्र, बीएससी नर्सिंग कॉलेज, आरटीपीसीआर लैब, कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा और नए हॉस्टल जैसी परियोजनाएं पूरी की गई हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >