पटना हॉस्टल कांड : एम्स के डॉक्टर ने लगाया SIT पर आरोप, जांच में देरी की बताई वजह

NEET Student Death Case: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में पटना एम्स के डॉक्टर विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने जांच में देरी की वजह यह बताई कि एसआईटी की तरफ से अधूरे रिपोर्ट दिए जा रहे हैं. इसी वजह से जांच प्रक्रिया में रुकावटें आ रही हैं.

NEET Student Death Case: पटना एम्स के फॉरेंसिक साइंन्स डिपार्टमेंट के HOD डॉ. विनय कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है. यह टीम एक सप्ताह पहले ही बनाई गई थी. लेकिन एसआईटी की तरफ से अधूरे डॉक्यूमेंट्स दिए गए हैं, जिसके कारण जांच में देरी हो रही है.

नीट छात्रा की मौत को लेकर एसआईटी की टीम ने पटना एम्स को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कुछ डॉक्यूमेंट्स भेजे हैं. एम्स के निदेशक और अधीक्षक के निर्देश पर जांच की जा रही है.

डॉ. विनय कुमार ने और क्या बताया?

डॉक्टर विनय कुमार ने यह भी बताया कि AIIMS की तरफ से बनाए गई टीम में 5 एक्सपर्ट शामिल हैं. फॉरेंसिक साइंन्स डिपार्टमेंट के HOD के नेतृत्व में ही टीम बनाया गया है. इस टीम में फॉरेंसिक विभाग के दो, गायनेकोलॉजी , न्यूरोलॉजी, रेडियोलॉजी विभाग के एक-एक एक्सपर्ट शामिल हैं. जरूरत पड़ने पर और भी एक्सपर्ट्स को जोड़ा जाएगा ताकि जांच आसानी और समय से हो सके.

डॉक्टर ने यह भी बताया कि अगर रिकॉर्ड देर से मिलता है, तो रिव्यू में थोड़ी बाधा आती है. अभी किसी कंक्लूजन पर पहुंचना संभव नहीं है, जब तक सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच नहीं हो जाती. एसआईटी की टीम डॉक्यूमेंट्स धीरे-धीरे दे रही है.

27 जनवरी तक आ सकती है एफएसएल रिपोर्ट

मामले में लगातार जांच चल रही है. इससे पहले ड्रग्स इंस्पेक्टर जहानाबाद के उस मेडिकल स्टोर में पहुंचे थे, जहां से छात्रा ने नींद की दवा ली थी. लेकिन जांच के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर को नींद की दवा का कैश मेमो नहीं मिला. इस बीच संभावना जताई जा रही है कि 27 जनवरी तक एफएसएल की टीम रिपोर्ट सौंप सकती है.

एसआईटी ने अब तक 100 जीबी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए हैं. ये फुटेज पटना जंक्शन से लेकर मुन्नाचक तक के हैं. साथ ही जहानाबाद से लेकर पटना तक इलाज करने वाले डॉक्टरों, मेडिकज स्टाफ, हॉस्टल के वार्डन और उसके परिजनों से भी 105 जीबी का बयान रिकॉर्ड कर लिया है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में कब आएगी FSL रिपोर्ट? जहानाबाद में दवा दुकानदार से ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >