NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट की दाखिल, 21 लोगों को बनाया आरोपी

NEET Paper Leak Case: NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है. ये चार्जशीट पटना स्थित सीबीआई के विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है.

NEET Paper Leak Case: NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है. ये चार्जशीट पटना स्थित सीबीआई के विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है. जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में इस केस में जैसे-जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ेगा कुछ और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की जा सकती है.

बता दें कि सीबीआई ने अबतक 3 चार्जशीट दायर की है, जिसमें कुल 40 लोगों को आरोपी बनाया है. पहली चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था, वहीं दूसरे में 6 और तीसरे में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 5 मई की सुबह NEET के पेपर्स से भरे ट्रंक हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पहुंचाए गए थे. ट्रंक एक कंट्रोल रूम में रखे गए थे. पेपर पहुंचने के तुरंत बाद, स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और डिप्टी प्रिंसिपल इम्तियाज आलम ने मास्टरमाइंड पंकज कुमार को कंट्रोल रूम में जाने की इजाजत दी थी.

Also Read: BPSC शिक्षकों को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर रोक

20 सितंबर को दाखिल की थी दूसरी चार्जशीट

मामले में सीबीआई ने 20 सितंबर को छह आरोपियों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की थी. जिसमें बलदेव कुमार उर्फ चिंटू, सनी कुमार, एहसानुल हक (प्रिंसिपल, ओएसिस स्कूल, हज़ारीबाग़ और सिटी कोऑर्डिनेटर हजारीबाग), मोहम्मद इम्तियाज आलम (उप-प्रिंसिपल, ओएसिस स्कूल और केंद्र अधीक्षक)), जमालुद्दीन उर्फ जमाल (एक समाचार पत्र, हजारीबाग के रिपोर्टर) और अमन कुमार सिंह शामिल है.

चार्जशीट में IPC की धारा 120-B (आपराधिक साजिश), धारा 109 (उकसाना), धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 380 (चोरी), धारा 201 (साक्ष्य गायब होने का कारण), और धारा 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) लगाए गए हैं.

1 अगस्त को दाखिल की गई थी पहली चार्जशीट

1 अगस्त 2024 को सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की थी. सीबीआई द्वारा 22 जून, 2024 से इस मामले की जांच शुरू की गई थी. 26 जून को ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत 3 को गिरफ्तार किया गया था.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >