एनसीसी की नौकायन टीम सिमरिया धाम होते हुए पहुंची मटिहानी घाट

बिहार नेवल यूनिट एनसीसी पटना की एक नौकायन टीम सिमरिया धाम घाट होते हुए मटिहानी गंगा घाट ( बेगूसराय) पहुंची.

संवाददाता, पटना

बिहार नेवल यूनिट एनसीसी पटना की एक नौकायन टीम सिमरिया धाम घाट होते हुए मटिहानी गंगा घाट ( बेगूसराय) पहुंची. यहां टीम के सभी सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया. नौका अभियान टीम में भाग ले रहे द्वितीय दल के सदस्य कैडेट्स को मटिहानी घाट निकलने से पहले बरौनी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड का भ्रमण कराया गया, जहां कैडेट्स ने प्लांट के अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष और पर्यावरण निगरानी प्रणाली जैसी अनूठी विशेषताओं को बारीकी से समझा. इस दौरे ने कैडेट्स को यह समझने में मदद की कि कैसे यह संयंत्र यूरिया उत्पादन और स्थानीय किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराकर देश आत्मनिर्भर बन रहा है. इस दौरान कमांडर सन्नी कुमार गुप्ता ने हिंदुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड के बारे में बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड विभिन्न उर्वरकों का उत्पादन करता है और किसानों को आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करता है. उन्होंने कहा कि हमारे कैडेट अपने कौशल को निखार रहे हैं और सांस्कृतिक प्रचार में अपने प्रयासों के माध्यम से समाज में सार्थक योगदान देने का संकल्प ले रहे हैं. कैडेट्स जिस घाट पर पड़ाव डालते हैं, उस गंगा घाट के आसपास और गंगा किनारे फैले प्लास्टिक, थर्मोकोल, बोतल और अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. नौका अभियान की अगली यात्रा मटिहानी घाट, बेगूसराय से प्रारंभ कर भागलपुर के लिए रवाना हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >