नौबतपुर में तलाक के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, डायल 112 पुलिस ने कराया मामला शांत

नौबतपुर के सरासत गांव में पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. शादी के बाद से चल रहे पति-पत्नी के झगड़े के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.

Patna family dispute: नौबतपुर थाना क्षेत्र के सरासत गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर शनिवार की रात पति और मायके वालों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.

शादी के बाद से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार कलाभगवानपुर निवासी एक व्यक्ति की शादी सरासत गांव गांव में हुई. दंपति की एक बच्ची भी है. बताया जाता है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. परिजनों के अनुसार लड़की के पिता और भाई के कहने पर महिला तलाक देने के लिए तैयार हो गई थी. इसी मुद्दे को लेकर शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी.

कहासुनी के बाद हुई मारपीट

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

डायल 112 पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि यह पूरी तरह पारिवारिक विवाद का मामला है. फिलहाल स्थिति सामान्य है और लड़की को जाने की अनुमति दे दी गई है.

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्थानीय स्तर पर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar naubatpur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >