नौबतपुर बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ठेले और अस्थायी ढांचे हटाये गये, दोबारा कब्जा किया तो होगी कार्रवाई

नौबतपुर नगर पंचायत प्रशासन ने एसडीएम के आदेश पर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले और दुकानों के आगे बने करकट को बुलडोजर से हटाया गया. प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है.

Anti-encroachment drive: दानापुर अनुमंडल अधिकारी के आदेश पर गुरुवार को नौबतपुर नगर पंचायत प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले और दुकानों के आगे करकट लगाकर किये गये अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया. प्रशासन की कार्रवाई से बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

सड़क किनारे अतिक्रमण से संकरी हो गयी थी सड़क

अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कें संकरी हो गयी थीं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. सड़क की जमीन पर ठेले लगाने के साथ कई दुकानदारों ने दुकान के आगे करकट और अस्थायी ढांचा बनाकर अतिक्रमण कर रखा था. अभियान के दौरान ऐसे सभी अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया.

मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व अधिकारी विनय कुमार चौधरी को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया था. उनके नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मियों ने बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की. इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा.

दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी

प्रशासन की कार्रवाई के बाद बाजार की सड़कें काफी हद तक अतिक्रमणमुक्त नजर आयीं. अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सड़क की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी. नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

8 बोरा चावल मिलना था, मिला 5 बोरा, दानापुर गोदाम में सेविकाओं ने जताया विरोध, सीडीपीओ ने कहा- गलत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुमित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >