कैंपस : बौद्धिक संपदा अधिकार पर आज से शुरू होगा दो दिवसीय नेशनल सेमिनार

गध महिला कॉलेज और पटना लॉ कॉलेज के सहयोग से बौद्धिक संपदा अधिकार : अवसर एवं चुनौतियां विषय पर नेशनल सेमिनार का आयोजन 15-16 मई तक किया जा रहा है.

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज और पटना लॉ कॉलेज के सहयोग से बौद्धिक संपदा अधिकार : अवसर एवं चुनौतियां विषय पर नेशनल सेमिनार का आयोजन 15-16 मई तक किया जा रहा है. इसमें कानून, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मा और मीडिया विषयों आदि के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों, शिक्षाविदों और अनुसंधान विद्वान इसका हिस्सा बनेंगे. सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर झारखंड के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के वीसी डॉ तपन कुमार सांडिल्य, एलएनएमयू दभंगा से प्रो डॉली सिन्हा, सीएनएलयू से प्रो एससी रॉय, डीयू से डॉ शैवाल सत्यार्थी, आइआइटी पटना से इआर एन कुमुथा होंगी. इस आयोजन में पीयू के वीसी केसी सिन्हा, प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी, पटना लॉ कॉलेज के प्रो वाणी भूषण, आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ पुष्पलता कुमारी, डॉ अमृता प्रसाद, डॉ दीप्ति तिवारी और डॉ सुजाता की अहम भूमिका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >