PM Awas Yojana: 15 सितंबर को जारी होगी पीएम आवास की पहली किस्त, बिहार के इतने लाख लोगों के अकाउंट में राशि डालेंगे मोदी

PM Awas Yojana First Instalment: पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर मुहैया कराना इस योजना का उद्देश्य है.

PM Awas Yojana First Instalment: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बिहार के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त इसी महीने मिलने वाली है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 15 सितंबर को योजना की राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे. केंद्र सरकार ने इसके लिए लाभार्थियों की सूची मांगी है. ग्रामीण विकास विभाग लाभार्थियों की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है. बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देशभर के 10 लाख लाभार्थियों को पीएम आवास की पहली किस्त भेजेंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को 2745 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे.

नियम में बदलाव

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 26 लाख घर बनाए गए हैं. सभी लाभार्थियों का गृह प्रवेश इसी दिन होगा. सरकार ने इस योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे और आसान किया है, ताकि कोई व्यक्ति का लाभ लेने से वंचित न रह जाये. योजना से जुड़े कई नियम और शर्तों को सरकार ने हटाकर सरल किया है. नए नियम के मुताबिक परिवार के किसी सदस्य की मंथली इनकम की सीमा को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपया कर दिया गया है.

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >