बिहार के मंत्री बोले- मैं दलित हूं, इसलिए बंगला खाली नहीं कर रहीं राबड़ी देवी, नंद किशोर राम को आवंटित है आवास

Rabri Devi Bungalow Row: राबड़ी आवास विवाद के बीच मंत्री नंद किशोर राम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं दलित समाज से आता हूं, इसलिए मुझे आवंटित बंगला अब तक राबड़ी देवी ने खाली नहीं किया है.

Rabri Devi Bungalow Row: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ राबड़ी देवी ने साफ कर दिया है कि वह 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली नहीं करेंगी, वहीं दूसरी तरफ इस आवास के नए आवंटी और मंत्री नंद किशोर राम ने बड़ा बयान दिया है.

मंत्री नंद किशोर राम ने कहा कि राबड़ी देवी के बंगला खाली नहीं करने के पीछे उनका दलित समाज से होना भी एक कारण हो सकता है. उन्होंने आरजेडी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आवंटित सरकारी आवास अब तक खाली नहीं किया गया है. उनका कहना है कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और सरकारी आवास से जुड़ा मामला भी कानून के अनुसार ही तय होना चाहिए.

राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से किया इनकार

राज्य सरकार की ओर से राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है. इसके बावजूद वह अभी भी 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रही हैं. मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने स्पष्ट कहा है कि वह किसी भी हालत में बंगला खाली नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर आवास खाली करा ले.

आवास पर पहुंची पुलिस टीम

राबड़ी देवी के बयान के कुछ घंटे बाद पटना पुलिस की एक टीम उनके आवास पहुंची. पुलिस ने उन्हें नए आवंटित आवास में शिफ्ट होने की जानकारी दी और सरकारी आदेश से अवगत कराया. राबड़ी देवी को नए आवास में शिफ्ट होने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है.

कई बार जारी हो चुका है नोटिस

जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 में एनडीए सरकार ने राबड़ी देवी का आवास बदलने का फैसला किया था. इसके बाद उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है. सरकार का कहना है कि जिस आवास में राबड़ी देवी रह रही हैं, वह अब मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया जा चुका है.

Also Read: भारी संख्या में राबड़ी आवास पहुंची पुलिस की टीम, पूर्व सीएम ने कहा था- सम्राट चौधरी फोर्स भेजकर खाली करवा लें बंगला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >