दोहरे नामांकन पर कार्रवाई, पटना में सरकारी स्कूलों से काटे गए 9 हजार से अधिक बच्चों के नाम

Patna News: पटना के विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों में वैसे विद्यार्थी, जिनका दोहरा नामांकन है, उन पर कार्रवाई करते हुए नामांकन रद्द कर दिया गया है. जिले के 9202 ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है.

Patna News: पटना के विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों में वैसे विद्यार्थी, जिनका दोहरा नामांकन है, उन पर कार्रवाई करते हुए नामांकन रद्द कर दिया गया है. जिले के 9202 ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है. जिनका नामांकन सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में है. चिह्नित किये गये 9 हजार विद्यार्थियों का नामांकन सरकारी स्कूलों से रद्द कर दिया गया है. राज्य भर में दोहरे नामांकन वाले विद्यार्थियों की संख्या तीन लाख से अधिक है. सत्र 2024-25 में दोहरा नामांकन करवाने वाले विद्यार्थियों का नामांकन रद्द किया गया है.

दोहरे नामांकन से शिक्षा विभाग को लाखों का नुकसान

जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से बताया गया कि दोहरे नामांकन होने की वजह से शिक्षा विभाग का लाखों का नुकसान हो रहा था. दरअसल डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिशियल ट्रांसफर) का लाभ लेने के लिए सरकारी के साथ ही निजी स्कूलों में ऐसे बच्चों ने नामांकन करा रखा था. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में भी दोहरे नामांकन वाले विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है. इन बच्चों के सत्यापन के बाद दोहरे नामांकन कराये हुए बच्चों का नामांकन रद्द करने के साथ ही उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा.

नये सत्र में अपार से बच्चों को किया जायेगा चिह्नित

पटना से दोहरे नामांकन की दर शून्य करने के लिए नये सत्र 2025-26 में नजर रखी जायेगी. विद्यार्थियों की अपार आइडी और आधार के जरिये दोहरे नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित किया जायेगा. इसके साथ ही छात्र-छात्राओं का सत्यापन कर दोहरे नामांकन वाले विद्यार्थियों का नामांकन रद्द किया जायेगा, उन्हें डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने वाले लाभ भी बंद रखे जायेंगे.

Also Read: बिहार में इस दिन तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, इन 20 जिलों शीतलहर का अलर्ट

दोहरे नामांकन वाले सबसे अधिक मधुबनी में बच्चे

राज्य में दोहरे नामांकन वाले बच्चों को संख्या मधुबनी में सबसे अधिक 19 हजार 208 है, जबकि सबसे कम जहानाबाद में दो हजार 914 है. समस्तीपुर में 15 हजार 26 ऐसे बच्चे हैं. जिनका सरकारी और निजी स्कूल दोनों जगह नामांकन है. विभाग को मिली रिपोर्ट को लेकर जांच प्रक्रिया जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >