Muzaffarpur Shahi Litchi: दुनिया में मशहूर शाही लीची को मिली खास पहचान, GI टैग के बाद जारी हुआ डाक टिकट

Muzaffarpur Shahi Litchi: मुजफ्फरपुर की शाही लीची को जीआई टैग मिलने के बाद लोगों के बीच काफी उत्साह देखा गया था. इस बीच एक और नई पहचान शाही लीची के नाम जुड़ गई है. दरअसल, शाही लीची को लेकर डाक टिकट जारी कर दिया गया है, जिससे लोगों के बीच खुशी दिखी.

Muzaffarpur Shahi Litchi: बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची दुनियाभर में मशहूर है. शाही लीची ने अपने टेस्ट और मिठास के कारण दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाई. यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय भी है. दरअसल, मुजफ्फरपुर में जिस तरह की लीची की पैदावार होती है, वैसी दुनिया में कहीं नहीं होती. इन्हीं सभी खास कारणों की वजह से शाही लीची को जीआई टैग दिया गया. लेकिन, इस बीच एक और खास पहचान मिल गई है. दरअसल, अब डाक टिकट जारी कर दिया गया है.

इन मशहूर फलों को भी मिला डाक टिकट

जानकारी के मुताबिक, इस बार शाही लीची के साथ-साथ मिथिला के मखाना और मगध के मगही पान और भागलपुर के जर्दालु आम के लिए भी डाक विभाग के जरिये डाक टिकट जारी किया गया है. डाक टिकट जारी होने के बाद इन सभी फलों को एक नई पहचान मिली है. खबर की माने तो, इन सभी को लेकर अलग-अलग डाक टिकट प्रकाशित किया गया है, जिनका मूल्य 5 रुपये है. लेकिन, इन सभी टिकटों में मुजफ्फरपुर की शाही लीची का टिकट सबसे आकर्षित माना जा रहा है.

शहर और किसानों को भी नई पहचान

यह भी कहा जा रहा है कि, शाही लीची को लेकर डाक टिकट जारी कर दिए जाने के बाद मुजफ्फरपुर के लोगों के बीच खास उत्साह देखा जा रहा है. डाक टिकट के जारी होने पर इसकी पहचान में नया आयाम जुड़ा है. मुजफ्फरपुर की लीची दुनियाभर में फेमस है. वहीं, इस खास पहचान से शाही लीची के साथ-साथ शहर और वहां के किसानों को भी नई पहचान दी गई है, जो कि गर्व की बात मानी जा रही है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: विवादों के बीच तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को बधाई, कहा- ‘मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >