Muharram 2025: बिहार पुलिस मुहर्रम को लेकर एक्शन मोड में, पर्व से ठीक पहले जारी किए सख्त गाइडलाइन्स

Muharram 2025: बिहार पुलिस की ओर से मुहर्रम को लेकर गाइडलाइन्स जारी कर दिए गए है. जुलूस निकालने से पहले हर हाल में परमिशन लेना होगा. बिना लाइसेंस ताजिया नहीं निकाले जायेंगे. इसके साथ ही हर एक गतिविधि पर नजर पुलिस की बनी रहेगी.

Muharram 2025: मुहर्रम को लेकर बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. इसके साथ ही पर्व से ठीक पहले सख्त आदेश जारी कर दिया गया है. दरअसल, पर्व को लेकर निकलने वाले जुलूस को लेकर गाइडलाइन जारी किए गए हैं. बिना परमिशन किसी भी हाल में ताजिया नहीं निकाले जायेंगे. इसके लिए प्रशासन की अनुमति ली जाएगी. जुलूस के दौरान पोस्टर-बैनर, भड़काऊ नारे, बाइक पर स्टंट, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के साथ अन्य गतिविधियां, जिससे कि सामाजिक शांति भंग हो, उस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

देनी पड़ेगी रूट की जानकारी

बिहार पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि, आदेश का पालन नहीं करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. इसके साथ ही हर जुलूस के आयोजक को कम से कम 5-10 वॉलंटियर की सूची देनी होगी, जो निगरानी में सहयोग करेंगे. बिहार पुलिस की ओर से जुलूस को लेकर कहा गया कि, जिन भी मार्ग से जुलूस गुजरेगा, उस रूट चार्ट की जानकारी देनी होगी. इस पर परमिशन मिलने के बाद ही जुलूस निकाला जाएगा. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि, लाइसेंस के लिए जो आवेदन किया जाएगा, उसमें आवेदकों का नाम, पता, फोन नंबर और फोटो आईडी अनिवार्य है.

ये सभी गाइडलाइन भी किए गए जारी

वहीं, ताजिया निकालने के दौरान सभी धर्मों और समुदायों के साथ सद्भाव बनाने की अपील की गई है. अन्य गाइडलाइन्स की बात करें तो, डीजे, बैंड आदि की आवाज मानकों के अनुसार हो, किसी धर्म या समुदाय की भावना को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखना होगा, अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी, शराब और अन्य नसीले पदार्थों का सेवन जुलूस के दौरान वर्जित रहेगा, फोटो पोस्ट फॉर्वर्ड नहीं करना है और वाहन के जरिये यातायात में बाधा नहीं होना चाहिए. इस तरह से बिहार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है.

Also Read: Bihar Weather Alert: बिहार में अगले 2 दिनों तक भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD ने बताई ये वजह…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >