मोकामा मेें मिट्टी का घर गिरा बच्ची की मौत, तीन लोग घायल

patna news: मोकामा . सोमवार की रात पंचमहला थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा जलालपुर ग्राम पंचायत में मिट्टी और खपरैल का एक घर गिर गया.

मोकामा . सोमवार की रात पंचमहला थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा जलालपुर ग्राम पंचायत में मिट्टी और खपरैल का एक घर गिर गया. हादसे में एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. मृतिका वर्षा कुमारी (8वर्ष) गृह स्वामी नौरंगा जलालपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी गोविन्द साव की पुत्री थी. वहीं गोविन्द साव (35वर्ष) ,उनकी पत्नी रूना देवी (32वर्ष) और गोविन्द साव का चार वर्षीय पुत्र खीरू कुमार हादसे में घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात गोविन्द साव अपनी पत्नी रूना देवी, पुत्र खीरू कुमार और तीन पुत्री दीपा कुमारी, रूपा कुमारी व वर्षा कुमारी के साथ अपने खपरैल के घर में सो रहे थे. रात्रि करीब दो बजे घर की मिट्टी की दीवार धंस गयी, जिससे खपरैल का छत गिर गया और घर में सोये सभी लोग मलबे में दब गये. छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्होंने सबों को मलबे से बाहर निकाला.

स्कूटी में पिकअप ने मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत

बाढ़. थाना अंतर्गत बहरामा गांव के पास फोरलेन पर सोमवार को स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को पिकअप ने टक्कर मार दिया. हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गयी. जबकि एक घायल हो गयी. दोनों की पहचान आकांक्षा कुमारी (23वर्ष) और आकांशा कुशवाहा (22वर्ष) के तौर पर हुई है. दोनों यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं. दोनों पटना से स्कूटी से आ रही थीं. दोनों पंडारक प्रखंड के डुमरिया स्कूल में पढ़ाती थी और एक साथ बाढ़ में किराये के मकान में रहती थीं. आकांशा कुशवाहा को बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उक्त बात की जानकारी बीइओ सुशीला कुमारी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >