पर्यावरण की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारें: डॉ सुनील

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने आम लोगों की भागीदारी से पर्यावरण की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

पटना. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने आम लोगों की भागीदारी से पर्यावरण की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए विभागीय योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना अत्यंत आवश्यक है. मंत्री डॉ सुनील कुमार शनिवार को विभागीय परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे. इसका आयोजन मंत्री के कार्यालय कक्ष में किया गया था. बैठक में उन्होंने वर्तमान में संचालित योजनाओं की प्रगति, राज्य के विभिन्न पार्कों की अद्यतन स्थिति और मौजूदा वित्तीय वर्ष में पूर्ण एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >