संवाददाता, पटना खगड़िया के मौजूदा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को राजद में शामिल होंगे. राजद के राज्य कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के समक्ष वे राजद की सदस्यता लेंगे. मौके पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं सक्रिय सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. महबूब अली कैसर 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर खगड़िया से सांसद निर्वाचित हुए थे. लोजपा में विभाजन के बाद वे पशुपति कुमार पारस की खेमे वाली रालोजपा की ओर हो गये. एनडीए में सीट बंटवारे में खगड़िया समेत पांच सीटें चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोजपा रामविलास को मिल गयीं. बाद में कैसर ने चिराग पासवान के साथ आने की कोशिश की, लेकिन लोजपा रामविलास ने उनकी जगह राजेश वर्मा को खगड़िया से पार्टी सिंबल दिया. इस तरह कैसर बिना टिकट रह गये. अब कैसर ने राजद की सदस्यता लेने का फैसला लिया है. कैसर के पुत्र युसुफ सलाहउद्दीन सिमरी बक्तियारपुर विधानसभा सीट से राजद के विधायक हैं.
आज राजद में शामिल होंगे सांसद महबूब अली कैसर

आज राजद में शामिल होंगे सांसद महबूब अली कैसर
Copied link
पटना. खगड़िया के मौजूदा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को राजद में शामिल होंगे.