मोतिहारी केस का वांछित अभियुक्त फतुहा से गिरफ्तार, एसटीएफ ने पटना पुलिस की मदद से दबोचा

मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाने में दर्ज केस का वांछित अभियुक्त अमित रंजन फतुहा से एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ है. अमित पर एक नाबालिग बच्चे को छोड़ने का गंभीर आरोप है.

Patna News : मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाने में तीन सितंबर 2026 को दर्ज केस के वांछित अभियुक्त अमित रंजन को एसटीएफ ने पटना पुलिस की मदद से फतुहा से गिरफ्तार कर लिया. अमित मूल रूप से जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है. केस दर्ज होने के बाद वह मोतिहारी से फरार होकर फतुहा में छिपकर रह रहा था.

मोतिहारी पुलिस ने एसटीएफ को दी सूचना

पकड़ीदयाल थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस अमित रंजन की तलाश कर रही थी. उसके फतुहा में छिपे होने की जानकारी मिलने पर मोतिहारी पुलिस ने इसकी सूचना एसटीएफ को दी. इसके बाद एसटीएफ ने पटना पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए उसे फतुहा से गिरफ्तार कर लिया.

नाबालिग बच्चे को छोड़ने का आरोप

अमित रंजन पर एक नाबालिग बच्चे को छोड़ने का आरोप है. इस मामले में उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) और बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितिश सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >