इंटर परीक्षा 2026 : तीसरे दिन भी नवादा से सबसे अधिक परीक्षार्थी निष्कासित, दो फर्जी पकड़े गये

इंटर परीक्षा के तीसरे दिन छह जिलों से कुल 18 नकलची पकड़े गये. तीसरे दिन भी नवादा से सबसे अधिक 11 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये

संवाददाता, पटना इंटर परीक्षा के तीसरे दिन छह जिलों से कुल 18 नकलची पकड़े गये. तीसरे दिन भी नवादा से सबसे अधिक 11 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये. वहीं, भोजपुर व जहानाबाद से दो-दो, पटना, अरवल व गोपालगंज से एक-एक परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. वहीं, दो फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गये हैं. इसमें रोहतास व नवादा में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये हैं. शेष अन्य जिलों से निष्कासन की संख्या शून्य रही. चौथे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. वहीं, द्वितीय पाली में कला संकाय एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >