Monsoon In Bihar: सीमांचल में मानसून पहुंचने की आई तारीख, टूटेंगे पिछले साल के रिकॉर्ड ! मौसम विभाग ने जताई संभावना

Monsoon In Bihar: बिहार में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. मौसम विभाग की ओर से बिहार के सीमांचल इलाके में मानसून के प्रवेश को लेकर बड़ा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही मानसून के पहले आगमन के कारण पिछले साल के रिकॉर्ड टूटने की भी आशंका जताई गई है.

Monsoon In Bihar: बिहार में इन दिनों प्री-मानसून जैसी स्थिती बनी हुई है, जिसके कारण कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है. इस बीच बिहार में मानसून के आगमन को लेकर बड़ा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. दरअसल, इस साल समय से पहले बिहार में मानसून का प्रवेश तय माना जा रहा है. ऐसे में बिहार के सीमांचल इलाके में मानसून की एंट्री को लेकर संभावित तारीख भी आ गई है. सीमांचल के रास्ते करीब एक सप्ताह पहले ही मानसून प्रवेश कर जायेगा. इस साल पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में अतिवृष्टि के आसार बन रहे हैं. साफ तौर पर समझा जा सकता है कि, भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

सीमांचल में इस दिन हो सकती है मानसून की एंट्री

वहीं, मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसकी माने तो, नेपाल और पूरे सीमांचल इलाके में 4 जून को मानसून एंट्री कर सकता है. इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि, पिछले साल के मुकाबले इस साल बारिश के रिकॉर्ड टूट सकते हैं. जैसा कि, पिछले दिनों ही बताया गया था कि, इस बार समय से पहले मानसून पहुंचेगा. तो ऐसे में धान की खेती करने वाले किसानों को बड़ा फायदा होने की बात कही जा रही है. हालांकि, मानसून पहले आने के कारण बाढ़ आने की भी संभावना जताई जा रही है.

समय से पहले पहुंच रहा मानसून

यह भी बता दें कि, प्री-मानसून पीरियड में भी लगातार बारिश होती रही है. इससे मकई और मूंग के किसानों की परेशानी बढ़ गई. वहीं, पिछले दिनों यह भी खबर सामने आई थी कि, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की केरल में 8 दिन पहले एंट्री हो गई. केरल में मॉनसून आम तौर पर 1 जून को आता है, लेकिन इस बार 24 मई को ही इसने दस्तक दे दी थी. इसी वजह से अन्य राज्यों में भी समय से पहले मानसून की बारिश शुरू होने के आसार हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो, यह बड़ी संभावना मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने जताई है. साथ लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है.

Also Read: Bihar Crime: 11 साल की बच्ची के साथ सुनसान जगह पर हैवानियत, मां को इशारा करके बताई पूरी घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >