Mokama Golikand: मोनू के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सोनू- मोनू की बहन ने किया विरोध

Mokama Golikand मोनू के घर पर पुलिस जब इश्तेहार चिपकाने पहुंची तो सोनू मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी ने इसका विरोध किया. उनका कहना था कि यह घर मेरे दादा जी ने मुझे गिफ्ट में दिया है. फिर पुलिस मेरे घर पर क्यों इश्तेहार चिपका रही है.

Mokama Golikand मोकामा गोलीकांड मामले में पुलिस ने जलालपुर गांव में फरार मोनू समेत तीन के घर पर ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चश्पा चिपकाया. पुलिस की इस कार्रवाई का मोनू की बहन ने विरोध किया. मोनू के घर पर इश्तेहार चश्पा करने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के लगभग आठ थानों के साथ एएसपी राकेश कुमार भी पहुंचे थे.

क्या है मामला.
पटना से सटे मोकामा में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच नौरंगा गांव में 70-80 राउंड गोलीबारी हुई थी.इस घटना के बाद से सोनू-मोनू चर्चा में है. सोनू-मोनू गैंग ने नौरंगा जलालपुर गांव में पैसा का हेरा फेरी का आरोप लगाकर अपने मैनेजर मुकेश के घर में ताला लगा दिया था. मुकेश के परिवार के लोगों ने अनंत सिंह इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सोनू मोनू और उसके लोग मारपीट भी कर रहे हैं.

कहा जाता है कि इसको लेकर अनंत सिंह और सोनू मोनू के बीच फोन पर तीखी बहस भी हुई. इसके बाद अनंत सिंह मुकेश के घर पहुंचकर सोनू मोनू की ओर से लगाया गया ताला को तोड़ दिया. इसके बाद गैंस्टर सोनू मोनू के घर जा पहुंच गए.जहां पर अनंत सिंह और सोनू मोनू के बीच फायरिंग हुई थी. इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. दोनों पक्षों में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई.पुलिस ने जब दबाव बनाया तो सोनू और अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया. लेकिन मोनू अभी भी फरार है. पुलिस आज उसको भी सरेंडर करने के लिए कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया.

इश्तेहार चिपकाने का बहन ने किया विरोध

कोर्ट के आदेश पर पुलिस जब मोनू के घर पर इश्तेहार चिपकाने पहुंची तो सोनू मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह घर मेरे दादा जी ने मुझे दिया है. पुलिस सोनू मोनू के साथ जो मन में आए करे, लेकिन मेरे घर पर क्यों इश्तेहार चिपका रही है. नेहा ने पुलिस को इश्तेहार चस्पा करने से रोकने का भी प्रयास किया. इश्तेहार लगाने के बाद एएसपी राकेश कुमार के सामने ही मोनू की पत्नी ने इश्तेहार को फाड़ दिया.

मोकामा गोलीकांड के दूसरे अभियुक्त सौरभ कुमार के घर पर जब पुलिस इश्तिहार चिपकाने पहुंची तो वहां पर सौरभ की मां और पिता ने इसका विरोध किया. वही अभियुक्त गौतम कुमार के घर पर भी इश्तेहार चिपकाया गया. इस मामले में है एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि इश्तेहार चिपकाए जाने का विरोध करने के विरुद्ध सोनू मोनू की बहन पर विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.. कौन है सोनू-मोनू, क्यों लगाया था अपने मैनेजर के घर में ताला, जानें क्या है अनंत सिंह से कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >