Mokama Gangwar: जेल के अंदर हाई पनिशमेंट सेल में था सोनू, रिहा होते ही अनंत सिंह पर कह दी ये बड़ी बात...

Mokama Gangwar: मोकामा गोलीकांड मामले में आरोपी सोनू उर्फ महात्मा को शुक्रवार शाम भागलपुर कोर्ट से जमानत पर रिहाई मिल गई. जेल से बाहर आते ही सोनू ने जेल प्रशासन पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हाई पनिशमेंट सेल में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

Mokama Gangwar: मोकामा गोलीकांड मामले में आरोपी सोनू उर्फ महात्मा को शुक्रवार शाम भागलपुर कोर्ट से रिहाई मिल गई. एक जुलाई को मिली जमानत के बाद देर शाम सात बजे वह विशेष केंद्रीय कारा से बाहर निकले. रिहाई के बाद सोनू ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.

सोनू का कहना है कि उन्हें हाई पनिशमेंट सेल में रखा गया, जहां 45 डिग्री तापमान के बीच पंखा तक नहीं था. उन्होंने इसे “जीवित रहते हुए नर्क झेलने जैसा” बताते हुए कहा कि अब वह खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. सोनू ने साफ किया कि फिलहाल उनका ध्यान किसी टकराव या बदले की भावना पर नहीं है, बल्कि वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं.

राजनीतिक सवालों पर टाला जवाब

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सोनू ने कहा, “अभी चुनाव आयोग की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई है. जो फैसला जनता करेगी, वही अंतिम होगा.” अनंत सिंह से रिश्तों पर उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वो बुजुर्ग हैं, उनके बारे में मेरे पास कुछ कहने को नहीं है.”

क्या है मोकामा गोलीकांड मामला?

यह घटना 22 जनवरी 2025 को सामने आई थी, जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर में ताला जड़ दिया था. मुकेश, सोनू के ईंट भट्ठे में मुंशी था, जिस पर 68 लाख रुपये गबन का आरोप था. मुकेश ने पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी. अनंत सिंह समर्थकों के साथ मुकेश के घर पहुंचे, ताला तोड़ा और फिर सोनू-मोनू को समझाने उनके गांव गए. वहां दोनों पक्षों में झड़प के बाद करीब 70 राउंड फायरिंग हुई.

पुलिस ने बाद में 14 खोखे बरामद किए और जांच शुरू की. अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया, जबकि सोनू को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था. अब कोर्ट से मिली राहत के बाद सोनू बाहर आ गए हैं, जबकि मोनू अभी भी फरार है.

Also Read: बिहार में वोटर लिस्ट सुधार के लिए 5 आसान तरीके, जो हर मतदाता को जानना है जरूरी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >