Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख के बयान पर बिहार BJP अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ नहीं कह सकते

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि कुछ लोगों को लग रहा है मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उठाकर वो हिंदुओं के नेता बन जाएंगे. इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद को लेकर शुरू हुए नए विवादों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद कुछ लोगों को लगता है कि वे हिंदुओं के नेता बन जाएंगे. इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब उत्तर प्रदेश के संभल में सफाई अभियान के दौरान एक प्राचीन मंदिर के पास स्थित कुएं से खंडित मूर्ति निकली है. आरएसएस प्रमुख के बयान पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है.

दिलीप जायसवाल ने आरएसएस चीफ के बयान पर क्या कहा

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद विवाद पर बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक मोहन भागवत का यह बयान नहीं सुना है, इसलिए इस पर वे कुछ नहीं कह सकते. उन्होंने कहा कि इस विषय पर कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा.

‘ये सेहतमंद सोच है’- ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड

भागवत के बयान पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के यासूब अब्बास ने स्वागत करते हुए इसे देश के लिए एक सकारात्मक कदम बताया. यासूब अब्बास ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘मोहन भागवत का बयान बहुत अच्छा है. ये सेहतमंद सोच है. हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढने और मजार के नीचे शिवलिंग तलाशने की कोशिश करना बिल्कुल गलत है. यह सेहतमंद सोच नहीं है और इससे समाज में तनाव ही पैदा होता है.

यासूब अब्बास ने कहा कि आरएसएस प्रमुख के इस बयान से देश में एक अच्छा माहौल पैदा होगा. यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन लोगों पर लगाम लगाएं, जो अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए मंदिरों और मस्जिदों के बीच विवाद खड़ा कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें देश में सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं. यह ताकतें एक तरफ हिंदू भाइयों को मंदिरों और शिवलिंगों की तलाश करने के लिए प्रेरित करती हैं, जबकि दूसरी तरफ मुसलमानों से अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने और प्रदर्शन करने की कोशिश करती हैं. यह दोनों ही गलत हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने बीपीएससी परीक्षा पर का दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >