लालू यादव पर BJP MP ने कसा तंज तो भड़क गये भाई वीरेंद्र, बोले- भेड़-बकरी और मुर्गा-मछली खाने वाला…

Bhai Virendra on Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव को भारत रत्न नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र रत्न दिया जाना चाहिए. उनके इस बयान पर राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने पलटवार किया है.

Bhai Virendra on Giriraj Singh: नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का संयुक्त राष्ट्र रत्न दिया जाना चाहिए. उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि भारत रत्न से काम नहीं चल पाएगा. मीडिया से बात करते हुआ केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा, ‘लालू प्रसाद यादव जिन्दगी भर ऐसा काम किया है कि उनको भारत रत्न नहीं बल्कि विश्व रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए. क्योंकि उन्होंने चारा घोटाला, रेल घोटाला, नौकरी के लिए जमीन घोटाला किया. ऐसे कार्यों के लिए भी तो कुछ होना चाहिए. विपक्ष से कहना है कि आपको पुरस्कार यूएनओ से मिलेगा, क्योंकि भ्रष्टाचार की महिमा को विश्व भर में लालू जी ने पहुंचाया है. इनको देश का रत्न तो नहीं मिल सकता, इन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ का रत्न मिलना चाहिए.’ उनके इस बयान के बाद माना जा रहा था कि राजद के तरफ से भी पलटवार होगा. और इसकी शुरू राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने की है.

भाई वीरेंद्र बोले- गिरिराज कभी भी  लालू यादव की बराबरी नहीं कर सकते

गिरिराज सिंह के बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए भाई वीरेन्द्र ने कहा, ‘भेड़-बकरी और मुर्गा-मछली खाने वाला व्यक्ति आज लालू पर उंगली उठा रहा है. गिरिराज सिंह को समझना होगा कि सात जन्म लेकर भी वो लालू यादव की बराबरी नहीं कर सकते. लालू यादव का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.’ दरअसल, गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकाला. राज्य को अपराध से मुक्त किया. इसलिए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए. इसके बाद राजद कार्यकर्ताओं ने भी बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भारत रत्न की मांग करने लगे.

राजद ने गिरिराज की मांग को बताया हास्यास्पद

गिरिराज सिंह की मांग को राजद ने हास्यास्पद बताया. राजद ने कहा कि दोनों जगह उनकी ही सरकार है तो किससे मांग रहे हैं. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारत रत्न क्या है, नोबेल पुरस्कार की मांग करें. भारत रत्न देना तो आपके ही हाथ में हैं.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को बताया गलत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >