बिहार के इन 4 शहरों में बनेगा मॉडर्न फूड हब, जानिए कब से शुरू होगा मेगा प्रोजेक्ट पर काम

Food Hub In Bihar: बिहार के चार शहरों को नई पहचान मिलने वाली है. यहां मॉडर्न सुविधाओं वाला फूड हब बनाया जाएगा. इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए नगर परिषद की ओर से जमीन उपलब्ध करा दी गई है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है.

Food Hub In Bihar: बिहार के चार शहरों को नई सौगात मिली है. मोकामा, मुंगेर, गयाजी और बड़हिया में मॉडर्न सुविधाओं से लैस शानदार फूड हब बनने की तैयारी पूरी हो चुकी है. मोकामा की बात करें तो, नगर परिषद ने अपनी बोर्ड बैठक में इस मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है और निर्माण के लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी है.

केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होगा काम

जानकारी के मुताबिक, अब सिर्फ केंद्र सरकार की अंतिम प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. बिहार के 261 नगर निकायों में से फूड हब के लिए मोकामा का चयन किया गया है. प्रस्तावित फूड हब में आधुनिक फूड कोर्ट, स्वच्छ और व्यवस्थित खानपान की सुविधा, पेयजल, टॉयलेट, पार्किंग, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

रोजगार के मिल सकेंगे अवसर

साथ ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के जिलों से आने वाले लोगों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा. यह परियोजना सिर्फ खाने-पीने की नई जगह नहीं होगी, बल्कि मोकामा की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने का माध्यम भी बनेगी. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, छोटे कारोबारियों को व्यवसाय बढ़ाने का मौका मिलेगा और शहर की पहचान एक नए फूड डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित होगी.

फूड डेस्टिनेशन के रूप में होंगे डेवलप

यह मेगा प्रोजेक्ट सभी चार शहरों के लिए बेहद खास मानी जा रही है. इन चार शहरों के साथ-साथ इसके आस-पास के इलाके भी प्रमुख फूड डेस्टिनेशन के रूप में डेवलप हो सकेंगे. इन जगहों पर फूड हब के बनने से नई पहचान मिल सकेगी. ऐसे में अब केंद्र से मंजूरी मिलना बाकी है. इसके बाद ही आगे काम शुरू किया जा सकेगा.

Also Read: पटना-थावे पैसेंजर ट्रेन का छपरा के इन दो स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज, जानिए टाइम टेबल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >