दुकान का शटर काट 28 लाख का मोबाइल व 3 लाख नकद की चोरी

patna news: खगौल. थाना से महज 250 मीटर की दूरी पर छोटी खगौल महादेव स्थान स्थित रेखा कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान का शटर काट कर सात की संख्या में आये चोरों ने 28 लाख का मोबाइल व 3 लाख नकद चोरी कर लिया.

खगौल. थाना से महज 250 मीटर की दूरी पर छोटी खगौल महादेव स्थान स्थित रेखा कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान का शटर काट कर सात की संख्या में आये चोरों ने 28 लाख का मोबाइल व 3 लाख नकद चोरी कर लिया. दुकान मालिक संजीत कुमार ने खगौल थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. संजीत ने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे एक दोस्त ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा है. वह दुकान पहुंचे तो देखा कि अंदर में रखा सारा सामान बिखरा था. 28 से 30 लाख के 120 मोबाइल थे. इसके साथ गल्ले में रखा करीब 3 लाख रुपये की भी गायब था. उन्होंने बताया कि पास लगे सीसीटीवी फुटेज में 6 से 7 की संख्या में चोर नजर आये हैं जो अहले सुबह 4 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देकर जाते दिखे हैं.

मोकामा : बंद घर से चोरों ने नकदी समेत जेवरात चुराया

मोकामा. हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत औंटा ग्राम पंचायत में एक बंद घर से चोरों ने नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली. पीड़ित औंटा, मुजीवनगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वो लोग चार दिन पूर्व सपरिवार लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित अपने ननिहाल गये थे. बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जब वो वापस घर लौटे तो देखा कि अंदर मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था. जब वो अंदर गये तो पाया कि कमरा खुला था और कमरे के अंदर रखा बक्सा व अन्य बैग खुला था और सामान इधर-उधर बिखरा था. उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी. जब उन्होंने अपने सभी बक्से की तलाशी ली तो पाया कि उनके सोने, चांदी के कुछ आभूषण और बैग में रखे करीब तीस हजार रुपए गायब हैं.

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गये नकद सहित कुल सामान का मूल्य करीब ढाई लाख रुपये है. वहीं अमित कुमार की मां आशा देवी ने इस संबंध में हाथीदह थाना में लिखित आवेदन देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >