पटना में बाहुबली विधायक शंकर सिंह के सरकारी आवास पर हमला, गेट तोड़ा, नेम प्लेट भी किया क्षतिग्रस्त

Patna News: पटना में अपराधियों के बढ़ते हौसले का नया मामला सामने आया है. पूर्णिया के रूपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के पटना स्थित आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर गेट तोड़ दिया और नेम प्लेट क्षतिग्रस्त कर दी. घटना के वक्त विधायक घर पर मौजूद नहीं थे.

Patna News: पटना में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बार पूर्णिया के रूपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के पटना स्थित आवास को निशाना बनाया गया. बीती रात अज्ञात अपराधियों ने उनके घर के मुख्य गेट पर तोड़फोड़ की और नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया.

हमले के वक्त घर पर नहीं थे विधायक

घटना के समय विधायक शंकर सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे. जब वे लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर तोड़फोड़ और नेम प्लेट टूटी हुई मिली. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद सीएम नीतीश कुमार से सुरक्षा की मांग की.

JDU को समर्थन देने के बाद बना निशाना?

शंकर सिंह ने पिछले साल उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने JDU को समर्थन दे दिया. अब उनके घर पर हुए इस हमले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

वारदात की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >