प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में विधायक ने किया जनसंपर्क

विधायक रेखा देवी ने राजद प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में गुरुवार को लोगों से संपर्क किया.

मसौढ़ी. विधायक रेखा देवी ने राजद प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में गुरुवार को लोगों से संपर्क किया. विधायक ने समर्थकों के साथ विभिन्न मोहल्लों समेत दहिभत्ता दिनकर नगर, महादलित बस्ती में जाकर लोगों के पास अपने द्वारा कराये गये कार्यों को रखा और क्षेत्र के विकास के लिए मीसा भारती के पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान विधायक ने कहा कि दस वर्षों से सांसद रामकृपाल यादव ने क्षेत्र में भोज खाने के अलावा कोई भी काम नही किये, जबकि जनता उन्हें दो-दो बार मौका दिया. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी पुनः सत्ता में आ गयी तो संविधान व आरक्षण को खत्म कर देगी. मौके पर पूर्व मुखिया उपेन्द्र कुमार, प्रो ब्रजनंदन सहाय, टनटन यादव, माले नेता कमलेश कुमार, शशि यादव व सत्यनारायण प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >