इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद नाबालिग से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

patna news: पटना/दानापुर . इंस्टाग्राम के जरिये लड़की से दोस्ती कर लड़के ने अपने दोस्तों से मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है.

पटना/दानापुर . इंस्टाग्राम के जरिये लड़की से दोस्ती कर लड़के ने अपने दोस्तों से मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है. इस कांड में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में एक सोनार भी है. सोनार की पहचान आरपीएस मोड़ के रहने वाले अरविंद कुमार पांडेय के रूप में हुई है. लड़के ने पीड़िता को प्यार का झांसा देकर जाल में फंसाया. पीड़िता को रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया. वहां उसके साथ रिलेशन बनाया और वीडियो भी बना लिया. इसी वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल किया. दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. पीड़िता से गहने-पैसे भी मांगे.

जेवरात खरीदने वाले दुकानदार को भी किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि जिस लड़के ने दोस्ती की थी उसने संबंध बनाने के दौरान वीडियो बना लिया. इसके बाद अपने दोस्तों को उसी होटल में बुला लिया और फिर गैंगरेप किया. बाद में डिलिट करने के लिए पीड़िता से कैश व जेवरात मांगने लगे. इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दानापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पीड़िता से ब्लैकमेल कर लिए गए जेवरात खरीदने वाले सोनार को भी गिरफ्तार किया गया. 22 जुलाई को पीड़िता की मां ने एफआइआर करायी थी. पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल बरामद किये.

जेवरात देने के बाद भी रुपये व ज्वेलरी मांगने लगे आरोपित

इसी बीच लड़के ने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलाकर पीड़िता का गैंग रेप किया. वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता ने अपने घर से जेवरात दे दिए. जेवरात देने के बाद भी आरोपित नहीं रुके और लगातार रुपयों और जेवरात की मांग करते रहे. तंग आकर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >