Bihar Weather: बिहार के 25 जिलों में इस दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के 25 जिलों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. इसे लेकर सचेत रहने को कहा गया है.

Bihar Weather: पटना मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में मकर संक्रांति के दिन 14 और 15 जनवरी को कड़ाके की ठंड या शीत लहर जैसी स्थिति नहीं रहेगी. हालांकि इस दौरान सुबह के समय राज्य भर में मध्यम से घना स्तर का कोहरा हो सकता है. वहीं, मंगलवार की सुबह राज्य के पश्चिमी व उत्तर-मध्य बिहार में घना कोहरा और शेष जिलों में सामान्य से मध्यम श्रेणी का कोहरा छायेगा. आइएमडी ने इन इलाकों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को बक्सर, भोजपुर, छपरा, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में घना कोहरा छा रहा. वहीं, अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे में बिहार के उच्चतम तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा हुआ है.

Imd alert

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पटना मौसम विभाग ने 14 जनवरी के लिए बिहार के 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया,कटिहार,सहरसा, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

पटना जिले में ठंड को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक बंद रहेंगी. इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चलेंगी, बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा. इस संबंध में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार का मौसम अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >