जेवियर यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता व्याख्यान

जेवियर यूनिवर्सिटी में शनिवार को ''मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सहनशीलता'' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना

जेवियर यूनिवर्सिटी में शनिवार को ””””मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सहनशीलता”””” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए. इस अवसर मुख्य वक्ता डॉ फरहीन फातिमा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और जीवन की चुनौतियों से जूझने की कला के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि तनाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि शुरुआती लक्षणों को पहचान कर मदद लेनी चाहिए. समाज में मानसिक बीमारियों को लेकर जो गलत धारणाएं हैं, उन्हें दूर करने की जरूरत है. डॉ फातिमा ने कहा कि सहनशीलता जीवन में बहुत जरूरी गुण है, जो हमें कठिन परिस्थितियों में मजबूत बनाये रखता है. उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म-जागरूकता, सहानुभूति और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी. कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >