तैयारी को लेकर आज एयरपोर्ट पर बैठक, एक सप्ताह में शुरू हो सकता दोबारा हवाई परिचालन

लॉकडाउन की समाप्ति के बाद दोबारा हवाई परिचालन की तैयारी को लेकर पटना एयरपोर्ट पर आज यानी मंगलवार को एक बैठक होगी. इसमें एयरपोर्ट निदेशक समेत एयरपोर्ट ऑथोरिटी के वरीय अधिकारी शामिल होंगे

पटना : लॉकडाउन की समाप्ति के बाद दोबारा हवाई परिचालन की तैयारी को लेकर पटना एयरपोर्ट पर आज यानी मंगलवार को एक बैठक होगी. इसमें एयरपोर्ट निदेशक समेत एयरपोर्ट ऑथोरिटी के वरीय अधिकारी शामिल होंगे. साथ ही सभी एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजरों को भी बुलाया गया है जिससे इस संबंध में सुझाव लिया जायेगा और उन्हें अपने स्तर पर तैयार रहने के लिए कहा जायेगा.

सूत्रों की मानें तो अगले एक सप्ताह में दोबारा हवाई परिचालन शुरू हो सकता है जिसकों लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक की जा रही है. एयरपोर्ट प्रशासन अपने तरफ से पूरी तरह तैयार रहना चाहता है ताकि पीएमओ और नागरिक विमानन मंत्रालय की ओर से इजाजत मिलते ही यहां पहले की तरह हवाई परिचालन शुरू किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >