बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन राज्य के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के चौथे दिन लखीसराय जिले से एक फर्जी विद्यार्थी को दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. वहीं मधेपुरा से तीन, सारण और बेगूसराय से दो-दो और खगड़िया से एक विद्यार्थी को परीक्षा में कदाचार करते हुए पकड़ा गया, जिनको परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. शुक्रवार को चौथे दिन प्रथम और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 4:45 बजे तक संचालित हुई. पूरे राज्य से परीक्षा में शामिल होने के लिए 15,12,687 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.
आज विज्ञान विषय की होगी परीक्षा
मैट्रिक परीक्षा पांचवें दिन शनिवार (21 फरवरी) को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 4:45 तक आयोजित होगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.