मसौढ़ी में ठनका गिरने से विवाहिता की मौत, कोहराम

patna news: मसौढ़ी . बेलौटी गांव में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से 35 वर्षीय विवाहिता कुणाल पासवान की पत्नी चंचल देवी की मौत हो गयी.

मसौढ़ी . बेलौटी गांव में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से 35 वर्षीय विवाहिता कुणाल पासवान की पत्नी चंचल देवी की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गये और जोरदार बारिश शुरू हो गयी. उसी दौरान चंचल देवी बारिश से बचने के लिए गांव के पास ही बन रहे एक निर्माणारत मकान के छज्जा तले जा बैठी. वह बारिश रुकने का इंतजार कर ही रही थी. इसी बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ ठनका मकान के छज्जा पर गिरा. ठनके के साथ ही छज्जा टूटकर उसके ऊपर आ गिरा. दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गांव के कुछ लोग भी पास में खड़े थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गये. वहीं ठनके से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया.

ट्रक और डंफर की टक्कर में ट्रक चालक की गयी जान

अथमलगोला. थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर फुलेलपर के निकट मंगलवार रात विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और डंफर में भीषण टक्कर हो गयी. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी चालक राकेश पाल की मौत हो गयी.

ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत

बिहटा. दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन डाउन मेन लाइन पर मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरकर 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान आइआइटी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह के रूप में हुई है.

मृतक के पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि उनके पिता कुछ दिन पहले आरा में अपनी बेटी के घर गए थे. मंगलवार को वे किसी पैसेंजर ट्रेन से आरा से बिहटा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गये. बिहटा रेल जीआरपी प्रभारी थाना अध्यक्ष रानी जगरनी ने बताया कि फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >