Marine Drive: पटना में फैब्रिकेटेड दुकानों की योजना पर लगी रोक, अब इस महीने से हो सकती है शुरुआत, जानिए वजह…

Marine Drive: पटना के मरीन ड्राइव पर नगर निगम ने कई फैब्रिकेटेड दुकानें तैयार की थीं, जिसे आवेदनों के आधार पर लोगों को देने की योजना बनाई गई थी. लेकिन अब इस पर ब्रेक लगा दिया है. जिसे अब मानसून की बाद फिर से शुरू किया जाएगा.

Marine Drive: दीघा रोटरी से लेकर एलसीटी घाट तक करीब 500 दुकानें लगाई जानी थीं. इसके लिए लोगों से आवेदन भी आए थे और इन्हें उसी आधार पर देने की प्रक्रिया शुरू की जाने वाली थी. लेकिन अभी इस पर रोक लगा दिया गया है. बताया जा रहा है कि अब मानसून के बाद ही इन दुकानों को लोगों को दिया जाएगा.

इस कारण लिया गया फैसला

इन दिनों गंगा में बाढ़ आने से नदी किनारे रहने वाले कई परिवार प्रभावित हो गए हैं. इन लोगों के लिए सड़क किनारे अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं. इसी वजह से फिलहाल दुकानों को देने की प्रक्रिया रोक दी गई है, ताकि पहले हालात संभल सकें. इस बीच पटना के नौबतपुर ब्लॉक में इन दुकानों का निर्माण कार्य जारी है.

तीन अलग साइज में बनेगी दुकानें

पटना स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क पदाधिकारी प्रिया सौरभ की माने तो, जेपी गंगा पथ पर वेंडिंग जोन के तहत 600, 480 और 240 वर्ग फीट के तीन अलग-अलग साइज की दुकानें बनाई जा रही हैं. फिलहाल दुकानों का काम चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण इसमें थोड़ी रुकावट आई है.

सुविधाओं से भरी होंगी ये दुकानें

स्टील से बनी इन दुकानों में बैठने की सुविधा, आकर्षक लाइटिंग और शौचालय भी होंगे. यह पूरा प्रोजेक्ट 15 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. इन दुकानों को प्री-फैब्रिकेटेड पोर्टेबल कियोस्क नाम दिया गया है.

बंद कर दिए जायेंगे ठेले-खोमचे

नई दुकानों के तैयार हो जाने के बाद ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को सुविधा मिलेगी. हर दुकान का किराया तय किया जाएगा. दुकानों के लिए वेंडिंग जोन भी बनाया जाएगा. वेंडिंग जोन शुरू होने के बाद प्राइवेट ठेले-खोमचे पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे. इस जोन में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Digital Agriculture: बिहार के किसान होंगे हाईटेक, फसल से बाजार तक सब कुछ डिजिटल, ये एप करेगा मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >