पटना के मनेर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस के कब्जे में पूरा कैंपस

मनेर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर खाली कराया. बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

पटना मनेर से सुयेब खान की रिपोर्ट

पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र स्थित थाना के समीप उप डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया.

ईमेल मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार, वरीय डाक अधीक्षक (पासपोर्ट) के आधिकारिक ईमेल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी भेजी थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है.

बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना से बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) को मनेर बुलाया गया है. टीम कार्यालय और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर रही है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जांच जारी, पुलिस हर पहलू पर नजर

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा.

सिटी एसपी संकेत कुमार का बयान

पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार ने कहा कि आज दोपहर करीब 1 बजे पासपोर्ट कार्यालय को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसकी सूचना तत्काल पासपोर्ट कार्यालय की ओर से मनेर थाना को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू की. सुरक्षा के मद्देनजर पासपोर्ट कार्यालय को खाली कराया जा रहा है. साथ ही, बम निरोधक दस्ता (BDS) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो पूरे परिसर की गहन जांच करेगी.

एसपी ने बताया कि ईमेल किस स्थान से और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया है, इसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है. जांच के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >