दानापुर में होटल की छत पर मृत पड़े मिले मैनेजर

patna news: दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ के समीप पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी.

दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ के समीप पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. मृतक की पहचान पालीगंज के मौरी गांव निवासी उदय शंकर के 36 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है. मृतक के चाचा रवि शंकर ने बताया कि पिछले करीब एक साल से रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर काम करता था. मंगलवार को रेस्टोरेंट के कर्मी ने फोन कर घटना की सूचना दी. कर्मियों ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 3 बजे रेस्टोरेंट की तीसरे मंजिल पर अभिषेक गिरे पड़े थे. रेस्टोरेंट के नीचे एक निजी अस्पताल ले गये तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना रेस्टोरेंट के मालिक को दी. उन्होंने बताया कि पीएमसीएच ले गये. जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के एक डेढ़ साल की पुत्री है. उन्होंने बताया कि बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया है. थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है.

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल

बिहटा. पैनाल हिरावनपुर में बुधवार को बच्चों के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. बात बढ़ने पर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों पक्षों से महिला सहित कई लोग घायल हो गए.पहले पक्ष से इंद्रदेव प्रसाद राय को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुनैना देवी का पैर टूट गया.वहीं दूसरे पक्ष से रणधीर कुमार, मुन्ना कुमार समेत कई लोग घायल हुए.बिहटा प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >