प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाला हुआ गिरफ्तार

गुलजारबाग निवासी उवैश खान को बीते दिनों बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था.

पटना.

आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलजारबाग निवासी उवैश खान को बीते दिनों बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था. दो गोलियां उसे छूकर निकल गयी थीं. वह सड़क पर गिर गये थे और जख्मी हो गये थे. घायल उवैश खान ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने टीम बना कर जांच शुरू की, तो पता चला कि उवैश खान को प्रेम प्रसंग में गोली मारी गयी थी. इस संबंध में टीम ने उवैश की बहन के प्रेमी मो. आजाद को गिरफ्तार किया है. वह खाजेकलां निवासी है. अज्ञात अपराधी की तलाश में छापेमारी : एसपी पूर्वी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि उवैश की बहन से मो. आजाद का प्रेम प्रसंग है. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था. इसी में मो. आजाद को बदला लेना था. पूरी प्लानिंग की और दोस्त के साथ मिलकर फायरिंग की. एसपी ने बताया कि फरार अज्ञात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हथियार भी बरामद के लिए भी टीम लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >