संवाददाता, पटना : शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने हत्या मामले में फरार परसा बाजार के रौनक उर्फ रिस्की और रूकनपुरा के विक्रम कुमार उर्फ कैटी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दीघा थाने की पुलिस ने मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित शैलेश को गिरफ्तार कर लिया. शैलेश रामजीचक सरकारी गली का रहने वाला है. उसके खिलाफ मार्च महीने में सांसद अमरेंद्रधारी सिंह के मैनेजर राजीव कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया था. दीघा थाना क्षेत्र में अमरेंद्र धारी सिंह के जमीन पर निर्माण चल रहा था. इसी दौरान शैलेश के साथ 10 लोगों ने निर्माण को तोड़ दिया और उनके मैनेजर के साथ मारपीट की थी. घटना में सांसद का मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उनके मैनेजर राजीव ने दीघा थाने में केस दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद से शैलेश फरार चल रहा था.
विशेष अभियान में 122 अभियुक्त गिरफ्तार :
पटना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे में 122 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनमें हत्याकांड के केस में दो, लूटकांड के में सात, हत्या के प्रयास में आठ, एससी-एसटी एक्ट में एक, पुलिस पर हमला में चार,रेप में एक, एसआर के केस में 15, नॉन एसआर मामले में 55, शराब तस्कर व होम डिलिवरी मामले में 12 और शराब पीने मामले में 17 अभियुक्त शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
