Patna News: गांधी सेतु पर सड़क हादसा, कोहरे के कारण आपस में टकराईं तीन बड़ी गाड़ियां

Patna News: पटना में गांधी सेतु पुल पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. आपस में 3 बड़ी गाड़ियां टकरा गईं हैं. हाजीपुर के तरफ पाया नंबर 7 के पास यह हादसा हुआ है. घटना देर रात की बताई जा रही है.

Patna News: पटना में गांधी सेतु पुल पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. आपस में 3 बड़ी गाड़ियां टकरा गईं हैं. हाजीपुर के तरफ पाया नंबर 7 के पास यह हादसा हुआ है. घटना देर रात की बताई जा रही है. हाजीपुर से आने और जाने वाला लेन पूरी तरह से ठप हो गया है. जीरोमाइल, बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, बैरिया बस स्टैंड के पास भी भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है. कल दोपहर में थोड़ी देर के लिए जाम हटा लेकिन फिर वही स्थिति बनी हुई है.

Also Read: इस साल बिहार सरकार देगी 12 लाख लोगों को नौकरी, गांधी मैदान से राज्यपाल का बड़ा ऐलान

पिछले 7-8 घंटे से लगा है जाम

बाईपास होकर पटना सिटी की ओर जाने वाले छोटे वाहन ऑटो, ई रिक्शा भी प्रभावित हैं. पुलिस ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले 7-8 घंटे से जाम लगा हुआ है. फिलहाल मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर गाड़ियों को हटाने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी में धीरे-धीरे गाड़ियां निकल रही हैं. जबकि सुबह से एक भी बड़ी गाड़ी नहीं निकल पाई है. बैरिया बस स्टैंड से खुलने वाली बसें भी जाम के चलते समय से नहीं खुल पा रही हैं. राहगीर पैदल या निजी छोटे वाहनों से रूट बदलकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >