Mahila Samvad: महिलाओं को साधने कल से गांव-गांव जाएगी नीतीश सरकार, अगले दो महीने तक संवाद कार्यक्रम

Mahila Samvad: बिहार की नीतीश सरकार एक बार फिर से महिलाओं से संवाद करने गांव-गांव पहुंचने वाली है. अगले दो महीने तक बिहार के तमाम गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. इस संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं से उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और फिर समाधान निकाला जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

Mahila Samvad: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. हाल ही में सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा पूरी की. इसके बाद कांग्रेस ने बिहार के अलग-अलग जिलों में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा की. इस दौरान कन्हैया कुमार और तमाम कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को साधने का प्रयास किया. अब एक बार फिर बिहार सरकार महिलाओं को साधने के प्रयास में निकलने वाली है. सरकरा ने 18 अप्रैल से बिहार के तमाम गांवों में महिला संवाद का आयोजन करने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस संवाद कार्यक्रम के जरिए सरकार महिलाओं की समस्या को समझने का प्रयास करेगी. 

हर रोज 1200 गांवों में होगा कार्यक्रम

यह महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित की जाएगी. इसके तहत जीविका से रोज प्रदेश के 1200 गांवों में महिला संवाद होगा. 600 डिजिटल जागरूकता रथ से बिहार सरकार की ओर से महिला, छात्राओं और युवतियों के लिए किये गये कार्यों को बताया जायेगा. यह कार्यक्रम अगले दो महीने तक चलने वाला है. इसे दो शिफ्ट में सुबह नौ से 11 बजे और दोपहर चार से छह बजे किया जाएगा. इस दौरान महिलाओं से गांव व टोलों की समस्याएं जानी जायेंगी. विकास को लेकर उनकी राय नोट की जाएंगी. समस्याओं और विचारों को मुख्यालय भेजा जायेगा. मुख्यालय इसपर विचार करते हुए समाधान की योजना बनायेगा.

मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा संवाद

ALSO READ: CM Nitish Gift: जेपी पथ के बाद इस NH का होगा चौड़ीकरण, 70 करोड़ रुपए होंगे खर्च

ALSO READ: CM Nitish Gift: किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेती के लिए सरकार देगी पैसा, कमाई भी दोगुनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >