वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी संवाददाता, पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की प्राचार्या डॉ मुनव्वर जहां सहित सभी शिक्षकों और छात्राओं ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. सभा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के अद्वितीय योगदानों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया और देश की आजादी के लिए उनके द्वारा किये गये संघर्षों पर चर्चा की गयी. प्राचार्या डॉ मुनव्वर जहां ने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को यह दिखाया कि सत्य और अहिंसा के कठिन मार्ग पर अडिग रहकर कैसे बड़ी से बड़ी सत्ता को झुकाया जा सकता है. उन्होंने बापू के अनुशासन, सादगी और सत्यता जैसे महान विचारों को अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया. उन्होंने रेखांकित किया कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में गांधीवादी दर्शन की न केवल प्रासंगिकता बढ़ गयी है, बल्कि यह समय की मांग और हमारी अनिवार्य जरूरत भी बन गयी है. इस दौरान शिक्षकों ने भी बापू के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया, जिससे समाज में शांति और समरसता बनी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Juhi smita

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >