महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में परीक्षा माफिया बिजेंद्र की पत्नी को पुलिस ने उठाया

TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता की तलाश जारी है. पटना में उसकी पत्नी से पूछताछ किए जाने की सूचना सामने आई है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की जांच के दौरान समस्तीपुर के कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने पटना के दानापुर इलाके में छापेमारी कर बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि पटना पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कई राज्यों में चल रही है छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक पुलिस कथित आरोपी बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है. जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं.

तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता का नाम महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में सामने आया है. आरोप है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र बेचने की साजिश रची जा रही थी.

1.5 करोड़ रुपये में पेपर बेचने की थी तैयारी

महाराष्ट्र पुलिस इस मामले में राजीव शॉ, आकाश कुमार और धीरज सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी दिल्ली से प्रश्नपत्र लेकर महाराष्ट्र पहुंचे थे और उसे करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे.

ALSO READ: मलाहीपकड़ी तक चलने वाली मेट्रो पहली बार पटना शहर में आएगी, ₹30 होगा किराया, 12 घंटे में लगेंगे 24 फेरे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >