महादलित व अनुसूचित जाति आयोग गठित

राज्य सरकार ने महादलित आयोग एवं अनुसूचित जाति आयोग का शनिवार को गठन कर दिया है. महादलित आयोग व अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर नियुक्ति की गयी है.

संवाददाता,पटना राज्य सरकार ने महादलित आयोग एवं अनुसूचित जाति आयोग का शनिवार को गठन कर दिया है. महादलित आयोग व अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर नियुक्ति की गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचना जारी की गयी है. कटिहार के मनोज कुमार को बिहार महादलित आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, वैशाली के रामनरेश कुमार, भोजपुर के राम ईश्वर रजक, पटना के अजीत कुमार चौधरी व मुंगेर के मुकेश मांझी को महादलित आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही सरकार ने पटना के धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष, जबकि देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस आयोग में औरंगाबाद के ललन राम, पटना के रूबेल रविदास एवं नालंदा के संजय कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है. इन सभी पदधारकों का कार्यकाल उनके योगदान देने की तिथि से अगले तीन साल के लिए निर्धारित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >