संवाददाता, पटना
कला एवं शिल्प महाविद्यालय की ओर से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से शनिवार उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में खुद का व्यवसाय छोटे स्तर पर कैसे शुरू करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी. संजीव आजाद सहायक निदेशक ने उद्यमिता जागरूकता की संक्षिप्त जानकारी दी व महिला दिवस के अवसर पर उषा झा, सफल उद्यमी, डॉ राखी कुमारी ‘प्राचार्य’ कला एवं शिल्प महाविद्यालय, डॉ रश्मि कुमारी सहायक प्राध्यापिका, आशा पांडेय सहायक प्रथापिका, रिचा कुमारी, अलका दास लोक चित्रकार को सम्मानित किया गया. स्वच्छता अभियान के तहत सेनेटरी पैड छात्राओं के बीच बांटा गया व पौधारोपण भी किया गया. इस अवसर पर विवेक कुमार महाप्रबंधक जिला उद्योग, सुमन शेखर सफल उद्यमी एवं महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
