वैशाली में दारोगा ने खुद को मारी गोली, किराए के कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या

Bihar Crime News: वैशाली में एक दरोगा ने किराए के कमरे में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Bihar Crime News: वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दारोगा ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के जढुआ ओपी इलाके का है.

15 दिन पहले ही बने थे ओपी प्रभारी

मृतक की पहचान कौशल कुमार के रूप में हुई है, जो 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे. जानकारी के मुताबिक, उन्हें महज 15 दिन पहले ही जढुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था. इससे पहले वे विदुपुर थाना में तैनात थे. अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.

कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को मारी गोली

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि दारोगा ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि उन्होंने किराए के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था और अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. घटना के बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंचे एसपी और एफएसएल टीम

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सुबोध कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

निजी कारणों से जुड़ा हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. जांच के तहत पुलिस मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.

Also Read: मिडिल ईस्ट में फंसे बिहार के मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, तुरंत मिलेगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >